लेक सिटी क्लब की महिला होली रविवार को सभी तैयारियां पूर्ण, क्लब द्वारा अल्मोड़ा की महिला होलियार को सम्मानित करने के साथ ही 5 निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन हंस फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी

नैनीताल l लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रविवार 26 फरवरी को महिला बैठकी होली आयोजित की जा रही है जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैंl क्लब की अध्यक्ष रानी साह नै बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब की होली रविवार को 1 बजे से होटल सेंट्रल मैं आयोजित की जाएगी क्लब द्वारा इस बार अल्मोड़ा की महिला होलियार लता पांडे के साथ नगर की पाँच होलियारों को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही हंस फाउंडेशन द्वारा पाँच निर्धन महिलाओं को शिलाई मशीन वितरित की जाएगी उसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं को स्टिक तथा कान की मशीन दी जाएगी हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट द्वारा ये मशीन दी जाएगी कार्यक्रम संयोजक अमिता साह द्वारा नगर की सभी महिलाओं से भाग लेने का आहवान किया कार्यक्रम की तैयारियों मैं सह संयोजक विनीता पांडेय जीवंती भट्ट दीपा पांडेय दीपिका बिनवाल प्रेमा अधिकारी हेमा भट्ट कविता त्रिपाठी कविता गंगोला दीपा रौतेला सोनू साह ज्योति धौंधियाल गीता साह कंचन जोशी लीला राज आदि महिलाएं जुटी हुई है











