उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया, जा, रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 755वे दिन भी जारी रहा
नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया, जा, रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 755वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 755वे दिन अस्कोट के काली मंदिर परिसर में बृहद स्तर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विक्रम सिंह पाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए जिससे सभी लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़ सकें। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कुंडलचंद, हिमांशु पाल,प्रवेश कुमार, गौरव पांडे सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











