उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 735 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 735 वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 735वे दिन ।।।पौधारोपण के साथ व्यापक जन संपर्क।।। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग मैं ओगला और बंदरलीमा के बीच में स्थित भट्ट सब्जी प्रतिष्ठान के उद्घाटन के शुभअवसर पर परिसर में।। मेरा पौधा मेरा परिवार ।।।के तहत मनोहर भट्ट व उमेश भट्ट के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। मनोहर भट्ट व उमेश भट्ट ने कहा कि अब वह इस पौधे का संरक्षण परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे ।तथा पौधारोपण हेतु अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने पौधा रोपण के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी गौरव पांडे उपस्थित रहे ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण के साथ व्यापक जनसंपर्क जारी रहेगा।









