उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 729वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 729वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 729वे दिन ।।।मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में विशेष अभियान के तहत बंदर लीमा खिरचना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित।।तड़का भोजनालय।। परिसर में पौधारोपण किया गया। तड़का भोजनालय के स्वामी कुणाल खोलिया व नरेंद्र खोलिया ने कहा कि वह अब इस पौधे की देखरेख करेंगे। कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया , मदन भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई 2024 से चलाए गए पौधारोपण अभियान को कल 15 जुलाई को 2 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं इस अवसर पर 15 जुलाई को बृहद पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से 15 जुलाई तक स्वर्गीय तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में चलाए गए विशेष कार्यक्रम का भी समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समूचे उत्तराखंड में कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में भी पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।