नoसाँoसoसo कार्यकारिणी में लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए खुशहाल रावत.

नैनीताल l नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा नैनीताल की बैठक में सर्व सम्मति से नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया गया. चुनाव अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय सभासद जितेंद्र पांडे एवं वरिष्ठ अधीवक्ता अमर मूर्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में बनी नयी कार्यकारिणी में
अध्यक्ष पद पर खुशहाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष संतोष पंत, संरक्षक के रूप में कुँवर सिंह रावत, सचिव पूरन चन्द्र पांडे, उप सचिव गणेश लोहनी, कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, सूचना सचिव में दीपक जोशी तथा उरबादत्त जोशी, संगठन सचिव नवीन चंदोला, भंडार अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत, प्रबंधक कंचन चंदोला तथा प्रधान अधिकारी के रूप में वीरेंद्र जोशी को आम सहमती से चुना गया. बैठक में घनानंद भट्ट, दिनेश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, प्रकाश चंदोला, चंद्र शेखर जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, ललित गिरी गोस्वामी, हिम्मत सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, उमेश सनवाल, हिमांशु पांडे, विनोद सनवाल, कमल किशोर बिष्ट, नारायन सिंह कार्की, रणजीत थापा, प्रमोद, पंकज वर्मा, भैरव सिंह बिष्ट, महेश बोरा, पूरन राम, प्रकाश चंद्र सती आदि उपस्थित थे. नयी कार्यकारिणी के पहले कार्यक्रम के रूप में जन्माष्टमी को भव्य रूप से आयोजित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad