शिक्षा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कमल के पांडेय बने शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक


नैनीताल।। शिक्षा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनुभवी शिक्षाविद् श्री कमल के पांडेय को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

श्री कमल के पांडेय का शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने कुमाऊँ विश्वविद्यालय में सिस्टम प्रोग्रामर, सहायक परीक्षा नियंत्रक, मीडिया प्रभारी, प्रभारी ईआरपी सेल तथा नोडल ऑफिसर ‘समर्थ’ के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

श्री पांडेय वर्तमान में हिमालयन एजूकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, शोध एवं जन-जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम निरंतर संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 732 वे दिन भी जारी रहा

राज्य स्तरीय कई पुरस्कारों से सम्मानित श्री पांडेय के लेख राष्ट्रीय पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं, जिनके माध्यम से वे समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

अपने सरल, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले श्री पांडेय शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर 'क्लीन नैनीताल' की बड़ी पहल: एनसीसी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण, लिया 1000 पौधे लगाने का संकल्प

श्री कमल के पांडेय द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad