डीएसबी परिसर में बीएससी प्रवेश प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी

नैनीताल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में सोमवार से बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई, l मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही l बीएससी गणित वर्ग में मात्र 21 और बायो वर्ग में केवल 9 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
बीए में कुल 44 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया। बीए की प्रवेश प्रभारी डॉ. छवि आर्या ने बताया कि मंगलवार को 44 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं वाणिज्य विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से ही शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार और शनिवार को हुए प्रवेश के बाद मंगलवार को को वाणिज्य विभाग में 14 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीएससी गणित वर्ग के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुनील चमियाला ने बताया कि सोमवार से बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम मेरिट के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए बुधवार तक का समय दिया गया है। बीएससी बायो वर्ग के प्रवेश प्रभारी डॉ. सोहेल जावेद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन बायो वर्ग में केवल 9 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।