टीम क्लीन नैनीताल द्वारा खुरपाताल में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित, रोपे गए 45 पौधे गए

नैनीताल । मंगलवार को ‘टीम क्लीन नैनीताल’ ने खुरपाताल में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इसके तहत वन क्षेत्र से कूड़ा-कचरा साफ कर 45 पौधों का रोपण किया गया। यह संस्था की “1000 वृक्षारोपण चुनौती” का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधे प्रायोजित करने के लिए संस्था ने खुरपाताल स्थित ‘उत्तरांचल रेस्टोरेंट’ का विशेष आभार व्यक्त किया।
संस्था के प्रशांत तिवारी ने बताया कि खुरपाताल के वन क्षेत्र में हानिकारक खरपतवार व झाड़ियों के फैलने से बांज, देवदार जैसी अन्य मूल प्रजातियां नहीं पनप पाती हैं। इसलिए, हमारी टीम इन हानिकारक झाड़ियों को हटाकर मूल वृक्ष लगा रही है, ताकि जंगल केवल हरा-भरा ही न दिखे, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को भी इसका वास्तविक लाभ मिल सके। प्रशांत तिवारी ने बताया कि टीम का अगला वृक्षारोपण रविवार को रतन कॉटेज व स्टोनले कंपाउंड में, और स्वच्छता अभियान बुधवार को ठंडी सड़क पर होगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से नैनीताल को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए इन अभियानों से जुड़ने की अपील की है। इस अभियान में अलंकृता कनवाल, अरुणिका नेगी, जयंत चौधरी, आशू निगम, साक्षी और अवंतिका सहित टीम के कई जागरूक स्वयंसेवकों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबी सरोवर नगरी, मां नैना देवी मंदिर में गूंजे भजनदो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के तहत यो पहाड़ फाउंडेशन और अमर उदय ट्रस्ट ने सजाई भजन संध्या, पहाड़ी लोकधुनों ने बांधा समां

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad