जीजीआई सी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोरापड़ाव में “आओ, धरती को फिर से हरा करें” अभियान के तहत वृहत पौधारोपण संपन्न।

हल्द्वानी, । सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव्स संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज GGIC राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोरापड़ाव में वृहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “आओ, धरती को फिर से हरा करें” रही।*इस पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन GGIC राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोरापड़ाव, हल्द्वानी, उत्तराखंड के परिसर में किया गया, जहाँ छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में ही पौधे रोपित किए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में ऊषा मुकेश, रिम्पी बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, स्कूल अध्यापिका रजनी पांडे ,- पुष्पा भैंसोरा, सुमन जोशी, प्रेमलता जोशी, शगुफ्ता, हेमा पांडे, इंदु त्रिकोटी, माया उप्रेती, संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी के साथ स्कूल की छात्राओं ने भाग अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“एक पौधा आप लगाइए” के संकल्प के साथ सभी ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपित किए।
साथ ही पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि छात्राओं में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और सतत देखभाल की भावना विकसित करना है। आज रोपे गए प्रत्येक पौधे को आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शुभचिंतकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे नियमित रूप से जारी रखने पर बल दिया।इस अवसर पर छात्राओं ने #HaritBharat #PoudhaRopan #GGIC #EkPedMaaKeNaam के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम साथ मिलकर हरियाली का संकल्प लेकर ही धरती को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं।