पौधारोपण अभियान के 732 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा चतुर्थ दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में पॉलीथिन ,प्लास्टिक, रैपर सहित किसी भी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के तहत कूड़ा इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने की शपथ दिलाई। वहीं पौधारोपण अभियान के 732 वे दिन जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित गुंजी व काला पानी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए। उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा में जा रहे कुमाऊँ मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा‌.। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए कहा कि वह हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए कूड़ा भी इकट्ठा करेंगे और पौधारोपण यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी करेंगे।
यात्रा कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र सिंह रावत, आवास गृह के प्रबंधक प्रकाश सिंह भैंसोड़ा ,सुभाष कुमार ,प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार ,वेद प्रकाश, गौरव पांडे नरेंद्र थापा, हंसी, रचना, राजेंद्र सिंह , पदम सिंहसहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा