हरेला पर्व पर ‘क्लीन नैनीताल’ की बड़ी पहल: एनसीसी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण, लिया 1000 पौधे लगाने का संकल्प

नैनीताल। सरोवर नगरी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘क्लीन नैनीताल’ संस्था द्वारा हरेला पर्व के पावन अवसर पर एक वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन यशपाल रावत और एनसीसी के विशेष सहयोग से किया गया, जिसमें नैनीताल के स्थानीय नागरिकों ने भी बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

अभियान के तहत ‘क्लीन नैनीताल’ की टीम, यशपाल रावत और एनसीसी कैडेट्स ने एकजुट होकर तल्लीताल से मल्लीताल के बीच प्रसिद्ध ठंडी सड़क के दोनों ओर और पाषाण देवी मंदिर के आसपास के वन क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान ठंडी सड़क और मंदिर के आस-पास के जंगलों को हरा-भरा बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

वृक्षारोपण के बाद ‘क्लीन नैनीताल’ की टीम ने शनि मंदिर और नैना देवी मंदिर के समीप झील के किनारे अपना 40वां स्वच्छता अभियान भी सफलतापूर्वक संचालित किया।

‘क्लीन नैनीताल’ के सदस्यों ने बताया कि संस्था ने नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में 1000 पौधे लगाने का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए संस्था के सदस्य और स्वयंसेवक केवल पर्वों तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे हर हफ्ते नैनीताल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नियमित रूप से वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

इस विशेष अभियान में ‘क्लीन नैनीताल’ टीम के सदस्य आशु निगम, शिखा रावत, निहारिका चौबे, यश गर्ग, प्रशांत तिवारी, दिवा शाह, मोहित पांडे, दीक्षा खोलिया, जय श्रीवास्तव, ज्योति, प्राची, इशिता, आद्या, रोजी, अलंकृता, आस्था, अरुणिका, आयुष, पलक और हर्षवर्धन आदि शामिल रहे। इन युवाओं के साथ शहर के कई गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने भी मिट्टी में पौधे रोपे और भविष्य में उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बूथ सशक्तीकरण से मिशन-2027 की जीत का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

संस्था के प्रशांत तिवारी ने जानकारी दी है कि उनका अगला वृक्षारोपण अभियान रविवार, 19 जुलाई को ब्रह्मस्थली में आयोजित किया जाएगा। ‘क्लीन नैनीताल’ की टीम अधिक से अधिक स्थानीय लोगों से अपील करती है कि वे उनके आगामी अभियानों में शामिल हों और एक स्वच्छ तथा हरित नैनीताल के लिए जागरूकता फैलाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad