युवक की फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से मांगे पैसे, थाने में दी तहरीर


नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट अज्ञात व्यक्ति की ओर से हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर की ओर से अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक संपर्कों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की हतल्लीताल निवासी अभिषेक ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी फेसबुक आईडी ‘युवी मुल्तानिया’ के नाम से है। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और उनके संपर्क में जुड़े लोगों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उनकी फेसबुक आईडी से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें और न ही किसी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन करें। कोतवाल हरवाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 730वे दिन भी जारी रहा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad