संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 309वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 309वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में कोलकाता से आए पर्यटकों कृष्ण लाल दास., जुबराना मैती ,जावा मैती, जाया मेती, औमित मैती ने पौधारोपण कार्यक्रम जुड़ते हुए ।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए।।।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।। के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़े और परिसर में पौधारोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि उत्तराखंड मे कई जगह भ्रमण कर रहे हैं लेकिन ऐसा पर्यटक आवास गृह पहली बार देख रहे हैं जहां पर हरियाली ही हरियाली है। और यह हरियाली यह कह रही है कि आप भी देवभूमि में आकर पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़िए। और प्रकृति संरक्षण में पौधा लगाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रकृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है और उत्तराखंड से एक अच्छा मैसेज भी पर्यटक अपने प्रदेशों को लेकर जा रहे हैं।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा ‌

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad