कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नैनीताल । डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी लाइन नं. 15, लाल मस्जिद के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 45 वर्ष है। अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 340/2020, मु.अ.सं. 324/2019, धारा 379/511 भादवि एवं 26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग

अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था। कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रातः उसके आवास पर दबिश देकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति तामील कराते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग के लिए दो घंटे भटकते रहे तलवार दंपत्ति, नैनीताल में नहीं चला पाए अपना जनजागरण अभियान

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या
  • कांस्टेबल हरीश रावत
  • कांस्टेबल हेम चन्द डालाकोटी
  • कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad