संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 216 वे दिन भी जारी रहा।

हल्द्वानी l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 216 वे दिन भी जारी रहा।
आज महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने आयुक्त कुमाऊं और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत को पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम के तहत पौधा देकर ज्ञापन दिया। आयुक्त ने कहा कि उनके प्रकरण पर उचित कार्रवाई के लिए उनके प्रकरण को शासन को प्रेषित करेंगे । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ किये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम की की सराहना की। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की देख-देख में हल्द्वानी मंडल कार्यकारिणी का गठन हल्द्वानी स्थित शॉपिंग कंपलेक्स में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से ।।। गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत कैलाश जोशी को अध्यक्ष।।। कार पार्किंग हल्द्वानी में कार्यरत नवीन पलडियाको महामंत्री।।।।। गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत श्रीमती सुनीता कुंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शॉपिंग कंपलेक्स में कार्यरत श्रीमती राधा मेहता उपाध्यक्ष पर्वत वायर फैक्ट्री में कार्यरत महेश चंद्र सचिव पद में गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत नवीन लेखक और गैस सर्विस काठगोदाम में कार्यरत रेखा पवार बनाई गई।। संगठन मंत्री पर शॉपिंग कंपलेक्स की सपना दास और शॉपिंग कंपलेक्स की चंद्राअधिकारी को बनाया गया। प्रचार मंत्री में गैस सर्विस हल्द्वानी की विमला सनवाल व गैस सर्विस हल्द्वानी के किशन सिंह बनाए गए। सर्व सम्मति से हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक भरत सिंह खाती को संयोजक बनाया गया l दिनेश गुरुरानी द्वारा सभी पदाधिकारीयों को हिमालय बचाओ अभियान केतहत शपथ दिलाई गई ।साथ ही पदाधिकारीयों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण काठगोदाम स्थित संघ भवन परिसर में किया कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा श्रीमती धनी पन्त कमलेश कटारिया गंगा ढैला भूपेंद्र सिंह चंपा मनराल बलवंत सिंह, छोटेलाल, हीरा उपस्थित रहे।