सरोवर नगरी मै रविवार को हुई रिमझिम बरिश

नैनीताल । सरोवर नगरी में रविवार को मौसम खराब रहा सुबह से नगर में बादल छाए थे तथा कोहरा लगा हुआ था । दोपहर बड़नगर में रिमझिम बारिश शुरू हुई जो शाम तक जारी रही नगर में सैलानियों की संख्या भी अधिक थी रिमझिम बारिश में सैलानियों ने माल रोड के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों में जाकर सैर की । नगर में 4000 से अधिक सैलानी पहुंचे हैं जबकि 500 से अधिक पर्यटक वाहन यहां पहुंचे पर्यटक वाहनों से नगर के सभी पार्किंग पैक चल रहे हैं । बीती रात्रि भी यहां बारिश हुई थी लगातार हो रही बारिश से झील का जलस्तर भी बढ़ने लगा है बीती रात्रि से रविवार की शाम तक 15 एम एम बारिश रिकार्ड की गई । मौसम विभाग द्वारा तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है जिसके तहत नगर में रिमझिम बारिश हो रही है । माल रोड, पंत पार्क तथा नयना देवी मंदिर में भी पर्यटकों की भीड़ जुटी रही । नगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।









