रविवार को भी सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल

नैनीताल। नगर में सुबह से बादल छाए थे तथा घना कोहरा भी लगा हुआ था। बीती रात्रि नगर में मूसलाधार बारिश भी हुई। दोपहर के वक्त नगर में कुछ देर भी धूप भी खिली रही लेकिन कुछ देर बाद नगर में फिर से बादल छा गए। पिछले 24 घंटों में नगर में 27 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। नगर का अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को भी सैलानियों की भीड़ जुटी रही। सैलानियों ने नगर के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों की भी सैर की। शनिवार की सुबह से यहां पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी जिसके बाद नगर में अचानक सैलानियों की संख्या बढ़ गई थी। पर्यटकों ने नौकायन करने के साथ ही नगर की माल रोड, बड़ा बाजार से खरीदारी भी की। पर्यटक वाहनों से नगर के पार्किंग भी पैक चल रहे हैं। प्राणी उद्यान में 550, केव गार्डन में 350 तथा रोपवे में 400 पर्यटकों ने सैर की। नगर में दोपहर के वक्त पर्यटक वाहनों से माल रोड में जाम भी लग रहा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधानसभा के डौन_परेवा में अमर शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में माननीय सांसद अजय भट्ट के साथ क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad