CGHS डिस्पेंसरी शीघ्र शुरू कराने एवं IPD कार्ड सुविधा के लिए पेंशनर्स को जागरूक करेगी एसोसिएशन

देहरादून,। को उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को उज्ज्वल रेस्टोरेंट हॉल, प्रेस क्लब देहरादून में अध्यक्ष- बलवीर सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में हल्द्वानी तथा हाथीबड़कला, सर्वे ऑफ इंडिया स्थित CGHS डिस्पेंसरी को शीघ्र चालू कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही विभिन्न CGHS डिस्पेंसरी में पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं होने से शौचालयों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ग्रामीण मंडल के अंतर्गत मंगलवार को कैंप ब्रुकहिल घटगढ़ में 'बूथ सशक्तिकरण अभियान' के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

बैठक में Bylaws Correction Committee संविधान संशोधन समिति के चेयरमैन तिलक राज शर्मा द्वारा संशोधित बायलॉज का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे आवश्यक संशोधनों के साथ कार्यकारिणी ने अनुमोदित किया।

बैठक में महासचिव-रविंद्र दत्त सेमवाल, संयोजक-डॉ. एस. चंद्रा स्वामी, उपाध्यक्ष- एच.एस. काला, संयुक्त सचिव- पी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष-अनिल कुमार उनियाल, सह-कोषाध्यक्ष- अरविंद बहुखंडी, संगठन सचिव-श्रीकांत बिमल, प्रचार सचिव-राजेंद्र कुमार, ऑडिटर- आर.पी. उनियाल सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मैं शनिवार को सैलानियों की भीड़ रही

अध्यक्ष- बलवीर सिंह नेगी ने बैठक के समापन पर कहा कि उत्तराखंड के जिन जिलों में CGHS डिस्पेंसरी उपलब्ध नहीं है, वहां के केंद्रीय पेंशनर्स को IPD कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को एसोसिएशन निरंतर प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाती रहेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad