संघ के स्वयं सेवकों का एकात्रीकरण कार्य क्रम सम्पन्न

नैनीताल l रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव नगर का एकत्रीकरण गुरुनानक इंटर कालेज, चुक्खुवाला, देहरादून में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी बस्तियों की सहभागिता रही,
सर्व प्रथम भगवा ध्वज फहराया गया , इसके पश्चात् खेल, व्यायाम, सूर्य नमस्कार आदि शरीरिक प्रयोग सामूहिक रूप से किये गये,
प्रवास एवं मार्गदर्शन श्रीमान जगदीश जी (महानगर व्यवस्था प्रमुख) ने उद्दबोधन में संघ एवं व्यायाम से शरीर को कैसे स्वस्थ्य रखा जा सकता है पर विस्तार से रखा, साथ ही वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आगामी 26 मार्च को होने वाले महानगर एकत्रीकरण को 5125 की संख्या पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों की रहेगी ऐसा प्रयास किया जाना है,
इस अवसर पर सर्वश्री मयंक खण्डूरी, दलबीर सिंह, संजय थापा, विक्की कठेला, स्वामी एस. चन्द्रा, विनोद ड़ालिया, डोभाल जी, सचिन जी, जीत सिंह नेगी, प्रवीण गुसाई, संदीप गौतम, कमल जी, गोविन्द गुसाइं, विश्वजीत जी, अरूण जोशी, संजय जी, रावत जी, अंशुल घई, दिनेश शर्मा, आदित्य नैयर, केशव शाखा, शक्ति शाखा, भीम शाखा के आतिरिक्त वरिष्ठ स्वयं सेवक उपस्थित रहे l रविवार को कुल संख्या 82 रही l











