युग मंच के 27वे होली महोत्सव में- 9वर्ष से 85वर्ष के 45 होलयारों ने खड़ी होली की धूम मचाई। “होली खेलें सदा शिव मतवाला”, के बोल के साथ शुभारंभ कर लोहाघाट के कलाकारों ने देवी मां को नमन करते हुए होली प्रस्तुतियां दी।

नैनीताल l माँ बिन है संसार अधूरा, घट घट में मूरत साजे। नैना देवी नैनीताल विराजे, नंदा अल्मोड़ा साजे।
कल्याण करे बेड़ा पार करे, हरि, जय काली कल्याण करे।।
युगमंच द्वारा आयोजित 27वें होली महोत्सव में खड़ी होली की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आमंत्रित टीम के रूप में “तीन गांव सुई लोहाघाट” के 45 होलयारों ने टीम लीडर मोहन चंद्र चौबे के नेतृत्व में सभी को मंत्र मुग्ध किया।
लोहाघाट के होलयारों ने दूसरे दिन नैना देवी प्रांगण से खड़ी होली शुरू करते हुए सर्वप्रथम देवी माँ एवं शिव को समर्पित होली प्रस्तुत की।
लोहाघाट के होलयारों में संयोजक मोहन चंद्र चौबे, फगुवा की भूमिका में राजेश चंद्र चौबे, सुई गांव के ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सहित वरिष्ठ होलयार केशव दत्त चौबे, सचिन जोशी, रमेश चंद्र खरकवाल, गौरव पांडे, हरीश सिंह, त्रिभुवन तिवारी, राजू चौबे, पंकज खरकवाल, जगदीश चौबे सहित सबसे छोटे होलयार के रूप में कनिष्क चौबे द्वारा योगदान दिया जा रहा है।
आयोजन के सफल बनाने में अमर उदय ट्रस्ट नैना देवी मंदिर के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र मेलकानी, मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे सहित बसंत जोशी, युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम के नेतृत्व में भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, अनिल कुमार, संजय, अमित शाह, अदिति खुराना, लक्ष्मण बिष्ट, रफत आलम, हिमांशु पांडे, राम सेवक सभा का अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाडी, वरिष्ठ छायाकार ए एन सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।
सायंकालीन सत्र में शारदा संघ में बैठक होली का आयोजन एवं वरिष्ठ होलीयारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।











