स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक ने रचा इतिहास। 161 आरोग्य दूत शिक्षकों ने पहले ही दिन तीन हजार सैंतीस बच्चों तक पहुंचाया संदेश।

हल्द्वानी l आयुष्मान भारत के महात्वाकांक्षी स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के पांच जनपदों में पायलट परियोजना के रूप में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस हेतु आरोग्य दूत के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर- जनपद स्तरीय सन्दर्भ दाता एवं हेल्थ एम्बेसडर डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को विद्यार्थियों के साथ विभिन्न मॉडयूल पर चर्चा एवं गतिविधियां की जानी हैं। जिसमें ये शुक्रवार ऐतिहासिक उपलब्धी भरा रहा। राज्य सन्दर्भ दाता हेम जलाल ने बताया कि हल्द्वानी विकासखंड के 161 आरोग्य दूतों ने पहले ही दिन तीन हजार से अधिक बच्चों के साथ “स्वस्थ बढ़ना” नामक पहले मॉडयूल पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धी हासिल की है। 94 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सफलता का एक नया कीर्तिमान हासिल हुआ। साथ ही रामनगर विकास खण्ड में भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के कार्यक्रम प्रभारी हरीश बिष्ट, हल्द्वानी के मेडिकल ऑफिसर डॉo संजय चौहान सहित सन्दर्भ दाता मोहन चंद्र जोशी, दीपा बिष्ट द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। उधर रेडक्रास इकाई की पहल पर पीo एमo श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के नेतृत्व में प्रशिक्षकों डॉo हिमांशु पांडे, डाo शचीन्द्र पाठक, सीमा जोशी सहित शिक्षकों पुष्पा मेहरा, शांति, निर्मला सामंत, सरस्वती ब्रजवाल, राजेश पांडे एवं प्रशिक्षु अध्यापक आशा जोशी, मेघा पांडे द्वारा प्रथम चरण में कक्षा छह सात एवं आठ के बच्चों के साथ स्वस्थ बढ़ना गतिविधियां आयोजित कर अपना योगदान दिया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad