आर्य समाज और श्रीराम” पर गोष्ठी संपन्नश्रीराम जी के आदर्शों को जीवन में धारण करें-कृष्ण कुमार यादव22 जनवरी को आर्य समाज दीप उत्सवमनायोगा-अनिल आर्य

नैनीताल l ” केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “आर्य समाज और श्री राम” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I य़ह करोना काल से 603 वा वेबिनार था I आर्य नेता कृष्ण कुमार यादव (प्रधान,आर्य समाज वृंदावन गार्डन,साहिबाबाद) ने कहा कि आर्य समाज श्री राम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में मानता है हमे उनके आदर्शों को जीवन में धारण करना चाहिए I श्री रामजी एक आज्ञाकारी सन्तान, आदर्श भ्राता, पति है ,मित्र जो सिद्धांतो व आदर्शों के लिए ही जिये, साथ ही प्रजा पालक के रूप में भी कीर्ति अर्जित की I केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य समाज चित्र की नहीं
अपितु चरित्र की पूजा कर्ता है I श्री राम मंदिर का निर्माण प्रसन्नता देने वाला है और हिन्दू जाग्रति का द्योतक बन गया है I इससे प्रत्येक राष्ट्रवादी में स्वाभिमान की भावना बड़ी है I अत: 22 जनवरी को सभी आर्य समाज आर्य बंधु दीप उत्सव मनाएंगे I राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि 500 वर्ष के बाद आयी इस खुशी को सब मिलकर मनाए I गायिका प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, रेणु त्यागी, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, उषा सूद, सुनीता अरोड़ा , कमला हंस ,कुसुम भंडारी, कृष्णा गांधी,चन्द्र कांता आर्य,अमित आर्य आदि के मधुर भजन हुए I

Advertisement

Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement