सरोवर नगरी में बादल व तेज हवा चलने से ठंड बढ़ी

नैनीताल l सरवन नगरी में गुरुवार को अचानक बादल जाने से ठंड बढ़ गई पिछले कई दिनों से यहां रोजाना चटक धूप खिल रही थी l जिसका यहां पहुंचे सैलानी समेत नगरवासी आनंद उठा रहे थे लेकिन गुरुवार की सुबह से नगर में बादल छाने से ठंड बढ़ गई और लगातार तेज हवा भी चल रही है जिससे ठंड और तेज हो रही है सुबह से लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे l इसी तरह मौसम में बदलाव रहा तो जल्दी ही नगर में बर्फबारी भी हो सकती है l











