सरोवर नगरी में बादल छाने से बर्फबारी के आसार बढ़े

नैनीताल l सरोवर नगरी में गुरुवार की सुबह से बादल छाने से एक बार फिर बर्फबारी के आसार दिखने लगे हैं बताया जाता है कि आज सुबह हल्की बर्फबारी भी हुई लेकिन तेज हवा के चलते बर्फबारी नगर में टिक नहीं सकी पिछले कई दिनों से नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है साथ ही धूप भी यहां खिल रही थी l बीती रात्रि नगर का मौसम साफ था लेकिन आज सुबह नगर में बादल छाए ने से एक बार फिर ठंड शुरू हो गई अनुमान लगाया जा रहा है कि रात्रि तक नगर में बर्फबारी हो सकती है नगर में मौसम के खराब होने से लोग जगह-जगह पर आग सीखते हुए नजर आए l











