सरोवर नगरी में मौसम ने फिर ली करवट

नैनीताल l सोमवार को सरोवर नगरी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे जिसके चलते नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है पिछले कई दिनों से यहां लगातार मौसम बदल रहा था आज सुबह नगर में बादल छाए हुए थे उम्मीद की जा रही है कि बारिश के साथ ही नगर में हिमपात भी हो सकता है नगर में पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है सुबह से यहां चटक धूप खेल रही थी l रविवार को भी यहां दिनभर मौसम खराब था तथा बादल छाए हुए थे l मौसम के लगातार बदलने से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है इस बार नगर में बर्फबारी नहीं हुई है यदि इस बार बर्फबारी नहीं होती है तो झील का जलस्तर काफी नीचे चले जाएगा सभी पानी के स्रोत भी पूरी तरीके से सूख जाएंगे l











