नैनीताल भवाली रोड में घने कोहरे के चलते अनियंत्रित कार लोहे के पोल से टकराकर खाई में गिर गई

नैनीताल। नैनीताल भवाली रोड में घने कोहरे के चलते अनियंत्रित कार लोहे के पोल से टकराकर खाई में गिर गई। राहगीरों और पुलिस ने कार में सवार चोटिल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद चोटिलों को छुट्टी दे दी है।
जानकारी के अनुसार शाम चार बजे हरियाणा निवासी आशीष कुमार एचआर 35 वी 1896 में अपने पांच सा​थियों के साथ भवाली से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह जो​खिया क्षेत्र में ​​स्थित मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि घना कोहरा होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनिंयत्रित कार संभलने से पहले सड़क किनारे लोहे के पोल से टकरा गई। जिससे कार नीचे खाई में गिर गई। पीेछे से आ रहे स्कूटी सवारों ने कार को खाई में गिरता देख लिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को खाई से निकाला और निजी वाहन से अस्पताल भेज दिया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि कार में सवार आशीष कुमार, अजय, अमन, अर्पित को हल्की चोटें आई हैं जअकि नव्या और विशु को ज्यादा चोट आने के चलते अस्पताल भेजा गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad