मंगोली में आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला हुआ राख

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती मंगोली में आकाशी बिजली गिरने से गौशाला जलकर राख हो गई अचानक बिजली गिरने से क्षेत्र के लोग दहसत में आ गए पिछले कई दिनों से बारिश से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर अचानक मंगोली निवासी थान सिंह मेहरा के गौशाला में आकाशीय बिजली गिर गई जिससे गौशाला में दो दुधारू गाएं भी मर गई अचानक बिजली गिरने से आस पास के लोग भी बाल-बाल बच गए लोगों ने जिला प्रशासन से श्री मेहरा को आर्थीक मुआवजा देने की मांग की है l