भीमताल में हरमन माइनर स्कूल में लड़कियों को स्वस्थ, शसक्त, सक्षम और स्वयं के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में कार्यशाला आयोजित किया गया

नैनीताल । भीमताल में HGS हरमन माइनर स्कूल में लड़कियों को स्वस्थ, शसक्त, सक्षम और स्वयं के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम के तहत आज 250 बालिकाओं को रियूज़बल पैड्स फ्री मुहैया करवाया गया। बालिकाओं को स्वयं स्तन परीक्षण करने हेतु जागरूक किया गया। जिससे वो स्वयं और अपने परिवार में सभी महिलाओं को बता सके।सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह का) कैंसर और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते बचाव किया जाए तो हम बच सकते हैं। आज उनको स्वयं स्तन परीक्षण बताते हुए उनको स्वस्थ के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया। आज विद्यालय में बालिकाओं के लिए बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स से स्वस्थ और पर्यावरण पर होने वाले नुकसान से छुटकारा पाने हेतु उनको नष्ट करने हेतु इंसीनरेटर लगाया गया।आज यह पैड्स नष्ट करने हेतु मशीन नैनीताल बैंक द्वारा लगवाई गई।लगभग 250 बालिकाओं को प्रेरित किया गया। अध्यक्ष आशा शर्मा जी ने बताया कि उनकी यह मुहिम जिसके अंतर्गत महिलाओं और बेटियों को लगातार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने हेतु च रही है। वो युवाओं के बिना अधूरी है। अगर आज का युवा जागरूक होता है तो आने वाली एक भावी पीढ़ी स्वस्थ, सशक्त होती हैं। आज संस्था की तरफ से श्रीमती मुन्नी तिवारी, बच्चे सिंह नेगी, वीरेंद्र आर्य, निखिल मनराल उपस्थित थे।











