बस व कार की भिड़ंत में एक की मौत 6 घायल, सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर किया

नैनीताल l रविवार को हल्द्वानी से शीतलाखेत अल्मोड़ा को जा रही बस व कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 यात्री घायल हो गए l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 04pa 0520 लगभग 1:15 पर अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग चमडी या के निकट सामने से आ रही स्विपट डिजायर कार को बचाने के चक्कर में बस सड़क पर पलट गई तथा कार नंबर uk04tb 3053 को भी टक्कर लग गई जिसमें 4 लोग बैठे थे l बस में चालक परिचालक सहित 26 लोग सवार थे l बस के सड़क पर पलट जाने से 06 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी को रेफर कर दीया है अन्य लोगों का स्थानीय चिकित्सालय खैरना में उपचार चल रहा है घटना में एक महिला की मौके पर ही मोत हो गई है l पुलिस मौके पर पहुंच गई है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











