भाजपा के गांव बस्ती चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्योलीकोट में चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। भाजपा के गांव बस्ती चलो अभियान के तहत ज्योलीकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेम आर्य रहे। भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। आपको बतादे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार 11 अप्रैल तक प्रदेश के जिला,नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाना है। इसके तहत आज ज्योलीकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले क्षेत्र के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया, जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में सफाई का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान के लिए जागरूक किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित आर्य पवन चौहान, पुष्पा जोशी, कुंदन सिंह, पवन बिष्ट, हरगोविंद रावत व शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad