अडानी मामले में कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा धरना प्रदर्शन कर समिति गठित कर की जांच की मांग


  • नैनीताल। हिडंनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी की कंपनियों के शेयरों के दामों में गिरावट के बाद आखिरकार कांग्रेसियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के सामने धरना प्रदर्शन कर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच की मांग की। सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मल्लीताल एसबीआई के समीप एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बैंक के मार्ग में बैठकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अडानी को सहयोग कर देश का 80 हजार करोड रुपए डुबा दिया गया। 67 वर्षों में फायदे में चल रही एलआईसी निजी हाथों में सौंप कर नुकसान झेल रही है। वहीं कई बैंकों का हजारों करोड़ अडानी की कंपनियों में लगा हुआ है। ऐसी हालत में यदि बैंक दिवालिया हुआ तो देश को नुकसान झेलना होगा। उन्होंने कहा कि मामले में जॉइंट पार्लियामेंट की कमेटी गठित कर जांच की जाए। इस दौरान कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसको लेकर मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, कुंदन बिष्ट, मुकेश जोशी, ललित बोरा, बंटू आर्य, कमल जोशी, सरिता आर्य, भगवती बिष्ट, कैलाश आर्य, निर्मला, सचिन कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।