सभासद मोहन सिंह नेगी ने पालिका बोर्ड बैठक में पालिका आवासों में किराए बढ़ाए जाने का विरोध किया है
नैनीताल। नगर पालिका के सभासद मोहन सिंह नेगी ने शुक्रवार को पालिका आवासों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होने अवगत कराया की पालिका बोर्ड बैठक में पालिका आवासों का मासिक किराया 3000 रुपए किया जाना किसी भी तरह मान्य नहीं होगा। उन्होने बताया की कमेटी लाइन स्थित आवासों में रहने वाले लोगो की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही है की वह इतना किराया चुका सकें, साथ ही वहा रहने वाले कुछ व्यक्तियों के पास सिर्फ एक ही कमरा है जो किसी भी हालत में 3000 रुपए किराए के लायक नही है। उन आवासों में अधिकांश परिवार मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते है और इस तरह बिना क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर किराया बढ़ाना बिलकुल भी न्यायोचित नहीं है। जिस पर उन्होंने इस फैसले पर पुनः विचार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा की वह इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करते है और जनता के आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा यदि पालिका द्वारा बड़ा हुआ किराया लागू किया जाता है तो वह धरना प्रदर्शन कर क्षेत्रीय जनता के साथ आन्दोलन करने को मजबूर होंगे l











