सरोवर नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

नैनीताल l सरोवर नगरी में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी l नगर क तल्लीताल बाजार तथा मल्लीताल बाजार में लोगों ने होली मनाई l इसके अतिरिक्त लोगों ने नगर के मां नैना देवी मंदिर जाकर होली मनाई l होली के चलते यहां सैलानी भी काफी संख्या में पहुंचे थे l यहां पहुंचे पर्यटकों ने भी होली खेली तल्लीताल माल रोड व मल्लीताल मैं विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली l दिल्ली लखनऊ मुंबई कानपुर आदि जगहों से आए पर्यटकों ने होली खेली l लखनऊ से आई पायल ने बताया कि वह हर वर्ष होली खेलने के लिए नैनीताल आ जाती हैं उन्होंने बताया इस समय यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है जिसके चलते वह यहां होली खेलने पहुंच जाती हैं उन्होंने कहा कि यहां होली अच्छी तरीके से खेली जाती है जबकि मैदानी क्षेत्रों में हुड़दंग काफी अधिक होता है वही उनकी सहेली रितु ने बताया कि वह भी दूसरी बार यहां आकर होली खेल रही हैं उन्होंने बताया यहां होली खेलना काफी अच्छा लगता है यहां का मौसम बेहतरीन है वही मुंबई से आई सीमा ने बताया की वह होली पर्व पर हर वर्ष यहां आती हैं इस बार वह अपने परिवार के साथ यहां पहुंची हैं उन्होंने बताया यहां होली पर माहौल काफी अच्छा रहता है जिसके चलते वह होली खेलने यहां पहुंची हैं l सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लोगों ने यहां होली खेली इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए ताली तल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ तल्लीताल में तैनात थे l











