विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपेड का निर्माण किए जाने हेतु प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया

नैनीताल l विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपेड का निर्माण किए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा कैंचीधाम क्षेत्र में हैलीपैड का निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान
रातीघाट के निकट भूमि चयनित स्थल का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अभियंता लोक निर्माण नैनीताल रत्नेश कुमार द्वारा अवगत कराया की तकनीकी रूप से उक्त स्थल हैलीपैड निर्माण हेतु उपर्युक्त है, इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान लोनिवि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad