सनवाल स्कूल का फाइनल में प्रवेश, एक तरफा मुकाबले मै लेक्स इंटरनेशनल भीमताल को पराजित किया

नैनीताल । सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित 78वीं एच.एन. पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है,जैसे-जैसे टूर्नामेंट फाइनल की ओर बढ़ रहा है,मैदान पर मुकाबलों का रोमांच भी चरम पर पहुंचता जा रहा है,इसी क्रम में आज प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के मध्य खेला गया,दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल की अहमियत को समझते हुए मैदान पर पूरे उत्साह और जुझारूपन के साथ अपना दमखम दिखाया। मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल पर कब्जे से लेकर गोल के अवसरों तक हर पल रोमांच देखने को मिला,सेमीफाइनल का दबाव साफ नजर आया और दोनों ही टीमों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी,मैदान में खिलाड़ियों की गति, तालमेल और आक्रामक तेवरों ने दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखी,मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता नजर आया।
मध्यांतर तक सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल ने 4-0 से बढ़त बनाए रखी। मध्यांतर के बाद समय सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल ने 4 गोल ओर कर के 8-0 से मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। सनवाल पब्लिक स्कूल के हसान अली ने अपनी टीम के लिए लगातार 3 गोल मार के हैट्रिक करी और मैच में हसान अली ने 5 गोल, प्रतीक ने 2 गोल और हिमांशु ने 1 गोल किए।
आज के पहले सेमीफाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका प्रेम सिंह बिष्ट,शेखर साह, और नकुल सिंह बिष्ट ने निभाई।
अब टूर्नामेंट का अगला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला और भी खास होने जा रहा है,जो कि 13 अगस्त 2026, गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमें बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल की टीमें आमने-सामने होंगी,दोनों प्रतिष्ठित टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले पर खेलप्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।
इस मुकाबले के बाद तय होगा कि टूर्नामेंट के खिताबी फाइनल मुकाबले में कौन-सी टीमें आमने-सामने उतरेंगी ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माला दर्पण कर उन्हें याद किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad