नैनीताल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नैनीताल । उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान (UGIP), नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर स्वयंसेवकों ने संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में यात्रा निकाली तथा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संकाय सदस्यों एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय डी.एस.बी. परिसर में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर हेतु अधिसूचना जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad