फतेहपुर पीपल पोखरा में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का विशेष वित्तीय समावेशन अभियान

नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा फतेहपुर द्वारा आज पीपल पोखरा नंबर दो में एक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम एवं काठगोदाम शाखा द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नैनीताल से चारु तिवारी के नेतृत्व में आए यथार्थ कास्टिंग रंगमंच के कलाकारों द्वारा वित्तीय जागरूकता पर शानदार प्रस्तुतियों का मंचन किया गया। काठगोदाम में आयोजित नुक्कड़ नाटक में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा एवं दीपक पांडे और विनोद सनवाल भी उपस्थित रहे। फतेहपुर में आयोजित शिविर में शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते Re केवाईसी की उपयोगिता बताते हुए समस्त पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं में आच्छादित होने का अनुरोध किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय वित्तीय समावेशन विभाग के प्रमुख विनोद सनवाल द्वारा वित्तीय समावेशन की उपयोगिता के बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय सेवाओं की जन-जन तक पहुंच से ही समान रूप से आर्थिक विकास संभव होगा। बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि यह साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को गुमराह करते हुए वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे हैं, अतः इनके झांसे में कतई ना आयें। स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें। इस अवसर पर बैंक सखी तोशिता बोरा, दीपक सनवाल,किरन महर,सौरभ पुंडीर, पंकज मौर्या, आशा देवी आदि उपस्थित रहे।












