ओखलकांडा के राजकीय इण्टर कॉलेज ढोलीगॉव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 68 शिकायतों में से 57 का मौके पर निस्तारण

भीमताल, । विकास खण्ड ओखलकांडा के राजकीय इण्टर कॉलेज ढोलीगॉव में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मा0 शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में पहुंची। शिविर के दौरान कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 57 शिकायतों का मौके पर ही समाधान एवं निस्तारण स्वास्थ्य परीक्षण 175 लोगों का किया गया व 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।35 बीपीएल कार्ड बनाये गये साथ ही महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण हुआ, शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर का कुल 424 लोगों को सीधा लाभ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  सहज परम धाम में वार्षिक जन्मोत्सव पर गूंजे भजन विश्व कल्याण यज्ञ के बाद मुरादाबाद से आई टीम ने हरि संकीर्तन में बांधा समां

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पेयजल निगम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, पशुपालन, बाल विकास, उरेडा, खाद्य एवं आपूर्ति तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है। सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी जनता को दी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।
इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं क्रमवार सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। जिन मामलों में मौके पर समाधान संभव नहीं था, उनके लिए विभागों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वेलमेट हॉस्पिटल में कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।

*शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पन्त, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, पंचायती राज अधिकारी सुरेंद्र बैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, खंड विकास अधिकारी के एस सामंत सहित
शिविर में विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad