पार्किंग स्थल से नीचे गिरने से टैक्सी चालक की मौत

नैनीताल। लंबे समय से नैनीताल रह रहे बुलंदशहर के एक टैक्सी चालक की पार्किंग से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैजानकारी के अनुसार बुलन्दशहर निवासी मनोज जैन (45) कई सालों से नैनीताल में रहकर टैक्सी संचालन करता था औऱ टैक्सी स्टैंड के कार्यालय में ही रहता था। वह शराब पीने का आदि था। बुधवार की रात भी उसने शराब पी हुई थी। रात वह कमरे से बाहर लघुशंका के लिए आया और अनियंत्रित होकर लगभग 50 फ़ीट ऊंची पार्किंग से नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको अस्पताल ले गई। जहां उसको मृत घोषित कर दिया है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बावरी ने श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के भव्यता से सम्पन्न होने पर धन्यबाद किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad