पौधारोपण अभियान के 758 वे दिन यात्रियों को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा में पौधारोपण हेतु पौधे दिए

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल का स्वागत करते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई। साथ ही उनके द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के 758 वे दिन यात्रियों को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों के साथ-साथ दिनेश गुरुरानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के पहली बार कैलाश यात्रा में गए रसोइयों का भी वापसी पर माला पहनाकर स्वागत किया। और उन्हें भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा।
यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाई गई पौधारोपण अभियान की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो उन्हें पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पौधे दिए गए थे।उनका उनके द्वारा गुंजी व कालापानी में रोपण किया गया।साथ ही हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए कूड़े का भी निस्तारण किया गया। यात्रियों ने कहा कि अब वह यात्रा पूरी होने के बाद अपने घर के परिसर में भी पौधा रोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में जल के कोऑर्डिनेटर भगवान सिंह रावत, भीम सिंह अधिकारी दिनेश चंद्र आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, गैस प्रबंधक अशोक कुमार ,बलवंत सिंह ,बबलू गजेंद्र सिंह, हर सिंह, ललित उपस्थित रहे।