हिमाद्री एवेन्यू विठोरिया नंबर 1 में चलाया गया जन-जागरूकता एवं स्व-गणना अभियान, नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भरी ऑनलाइन जानकारी


नैनीताल । जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (Self-Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज हिमाद्री एवेन्यू में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय निवासी श्री नरेंद्र सिंह बोरा जी के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें कॉलोनी के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान फील्ड ट्रेनर गौरी शंकर काण्डपाल द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी व अपने परिवार की सटीक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उनके मार्गदर्शन में मौके पर ही स्थानीय नागरिकों के स्व-गणना हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए, जिसमें नागरिकों द्वारा विभिन्न आवश्यक जानकारियां दर्ज की गईं।
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह बोरा, भूपाल सिंह, बलवंत सिंह, प्रताप सिंह, डीगर सिंह, राजेंद्र सिंह, लीला बोरा, रेनू नेगी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना से जोड़ने का संकल्प लिया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 859वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad