छात्र महासंघ के गौरव अध्यक्ष व हिमांशु सचिव चुने गए

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव सम्पन्न हो गए। 26 दिसंबर 2022 को छात्र महासंघ के चुनाव के लिए नामांकन किया गया सचिव एवम संयुक्त सचिव के पद को छोड़कर सभी पदों पर एक एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध घोषित किया गया। कुल 15 मत में से सचिव पद पर अमित चंद को 7 मत प्राप्त हुए, हिमांशु सिंह 8 को मत प्राप्त हुए इस प्रकार विजई प्रत्याशी हिमांशु सिंह को विजई घोषित किया गया।
संयुक सचिव के पद के लिए दीपक कुमार दास को 8 मत प्राप्त हुए, भास्कर बमेठा को 7 मत प्राप्त हुए इस प्रकार दीपक कुमार दास को विजय घोषित किया गया।अध्यक्ष पद पर गौरव मठपाल निर्विरोध छात्र महासंघ के अध्यक्ष चुने गए, उपाध्यक्ष पद पर जतिन कुमार निर्विरोध हुए,भावना कांडपाल निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष पर पीयूष रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया में प्रो. एल एम जोशी निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल,प्रो. एल एस लौधियाल डी एस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल,प्रो. एचसीएस बिष्ट मुख्य चुनाव अधिकारी,प्रो.ललित तिवारी,प्रो.रमेश चंद्रा प्रो.युगल जोशी,डॉ.नीलू लोधियाल, डॉ.गीता तिवारी, डॉ.रीतेश साह, डॉ.असीस तिवारी, डॉ.अशोक कुमार,डॉ.लज्जा भट्ट, डॉ.विजय कुमार, डॉ.महेश आर्या, डॉ. शशि पांडे , डॉ.रीना साह, डॉ.हिमाशु लोहुनी, आनंद रावत,श्री राजेंद्र ढैला, नवीन जोशी, देवेन्द्र साह, केवल सती तथा गणेश चंद ने सहयोग किया l