पांचों लोकसभा सीट भाजपा फिर से जीतेगी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

नैनीताल l प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा की पांचों सीटें फिर से भाजपा जीत कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी l पार्टी तय करती है कि कौन चुनाव लड़ेगा या नहीं लड़ेगा l उन्होंने कहा कि भाजपा ही उत्तराखंड में विकास का नारा दे रही है और आज भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं l उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बांटने का काम किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकजुटता उसके साथ सभी लोगों को साथ लेकर काम कर रही है निकाय चुनाव में भी भाजपा सभी सीटें जीतेगी उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश में बेहतर काम कर रही है l उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश तक भाजपा के पास मजबूत ढांचा है उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यक लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं और उन्हें भी पता है कि भाजपा ही शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था दे सकती है l एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की पांचों सीटें फिर से जीतकर लगातार चौथी बार जीतकर एक नया कीर्तिमान बनाएंगे l उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है लेकिन भाजपा ने हमेशा बेहतर काम कर सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया है l इस मौके पर विधायक सरिता आर्या भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे l











