गुरुवार को एरीज के जंगलों में धधकी आग फायर ब्रिगेड और वन कर्मियों ने पाया काबू

नैनीताल l इस वर्ष बरसात न होने के कारण जंगलों में आग लगना शुरू हो गया है गुरुवार को शहर के समीपवती जंगल आग से धधकने लगे है। गुरूवार दोपहर एरीज हां बोलो के समीप के जंगल धधकने लग गए हैं l स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आग बढ़ते देखा तो तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और वन विभाग को दी। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण तत्काल फायर ब्रिगेट के दो वाहन मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसएसओ चंदन राम आर्य ने बताया कि आग आबादी क्षेत्र से दूर थी। समय रहते काबू नहीं किया जाता तो आग आबादी क्षेत्र तक बढ़ने की संभावना बनी हुई थी। आग बुझाने में राजेंद्र राणा, मक्खन सिंह, उमेश कुमार, मोहम्मद उमर आदि कर्मचारी जुटे रहे।











