पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का निधन, रानीबाग में होगा अंतिम संस्कार

नैनीताल। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का बुधवार की सुबह निधन हो गया l जिसके बाद परिजनों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे l पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता 64 वर्षीय प्रेम सिंह नेगी का बुधवार सुबह निधन हो गया वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र संदीप नेगी सचिन नेगी व दो बहुओं सहित तीन नातियों को रोते बिलखते छोड़ गए l उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है साथ ही नगर के पत्रकारों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उनका 3:00 रानीबाग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











