मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दिया सरप्राईज

नैनीताल l बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को अपने स्कूल सेंट जोजफ कॉलेज में अचानक एंट्री कर सबको चौंका दिया और स्कूल में बिताए अनमोल दिनों का स्मरण किया ।
मैं 1962 का पास आउट हूं, मुझे स्कूल के अंदर जाना है। विद्यालय गेटकीपर को जरा भी एहसास नही था कि उसके सामने कौनसी हस्ती खड़ी खड़ी है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह थे। साथ में उनकी पत्नी रत्ना पाठक थी। विद्यालय के भीतर प्रवेश करने के बाद उनके मूंह से निकला था कि बचपन लौट आया। फिर एक मंद मुस्कान नसीरुद्दीन शाह के चेहरे में खेल गई। उनके साथ मौजूद प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो व धर्मेंद्र शर्मा से मिलने पर उन्होंने यही कहा और स्कूल की यादें ताजा करने विद्यालय के कक्ष्याओं में घूमने लगे। स्कूल चेयर पर बैठे। डायनिंग हाल को निहारा। विद्यालय प्रांगण का चक्कर लगाया और फिर विद्यालय सभागार में पहुंच गए। कुछ देर बाद स्टेज में चढ़ गए और हाथ फैलाकर महान लेखक शेक्सपियर की कहानी के डायलॉग सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि अभिनय का शौक उन्हे बचपन से था, लेकिन तब स्कूल स्टेज में अदाकारी का मौका नहीं मिल पाया और आज उन्होंने अपनी मुराद पूरी कर ली। इस कथन के साथ मुस्कराने लगे। ब्रदर पिंटो ने बताया कि वह कक्षा नौवीं तक यहां पड़े। 1962 में पास कैंब्रिज विश्व विद्यालय से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।











