फागोत्सव मैं नगर के विभिन्न स्कूलों विद्यार्थियों के बीच हुई होली प्रतियोगिता, होली प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

नैनीताल l 27वां फागोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा मैं आमल एकादशी पूजन का आयोजन किया गया l दोपहर 2:00 से सभा प्रांगण में स्कूली विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति हुई जिसमें 9 टीमों ने भाग लिया l जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ,मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ,सरस्वती विहार , जूनियर हाई स्कूल ,अमेरिकन किड्स ,नैनी पब्लिक स्कूल , राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय ,एवम सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल ने सुंदर एवम रंगो से भरी प्रस्तुति दी । केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा श्रीमती सरिता आर्य विधायक नैनीताल ,प्रगति साह ने सभी टीमों को पुरुस्कृत किया । कार्यक्रम स्वर्गीय नवीन साह की स्मृति में पुरुस्कार दिया गया ।निर्णायक मिथिलेश पांडे ,ललित तिवारी ,रुचि बेलवाल रहे । इस मौके पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा विधायक ने प्रथम पुरस्कार भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को प्रथम पुरुस्कार ,मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर को दूसरा तथा नैनी पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरूस्कार दिया । निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह भेट किए गए । इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सभी को होली की बधाई दी तथा श्री रामसेवक सभा के कार्यों की प्रसन्नता की तथा कहा की भारतीय संस्कृति रंगो की तरह श्रेष्ठ है सरिता आर्य नए सभी को रंगो के पर्व की बधाई दी । सांसद श्री भट्ट तथा विधायक को टोपी पहनाकर तथा अबीर लगाया गया प्रेम के प्रतीक राधा कृष्ण की मूर्तियां भेट किए गए तथा डोल से स्वागत किया गया । पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोचार के साथ पूजन कर सभी के कुशल ,स्वस्थ एवम निरोगी रहने की कामना की । संचालन प्रो ललित तिवारी ,मीनाक्षी कीर्ति , नवीन पांडे ने किया ।इस अवसर पर
गिरीश जोशी सभा के अध्यक्ष मनोज साह , महासचिव जगदीश बावड़ी , अशोक साह , मुकेश जोशी मंटू बिमल चौड़ाहरी , राजेंद्र बिष्ट घनश्याम साह, भुवन बिष्ट राजेंद्र लाल साह , हीरा ,कुंदन नेगी ,गोविंद गोपाल रावत ,आनंद बिष्ट ,हरीश राणा , मोहित साह , एस मेहरा दीपा , सहित स्कूली बच्चे ,अध्यापक उपस्थित रहे कल एकल होली गायन होगा दोपहर 2 बजे से जो स्वर्गीय अंशुमन नयाल की स्मृति में होगा । कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति तथा नवीन पांडे ने किया l











