8 साल बाद जुलाई माह में खुले झील के निकासी द्वार

नैनीताल l सरोवर नगरी में लगातार बरसात हो रही है जिससे नैनी झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है l जल स्तर बढ़ने से मंगलवार को झील के निकासी द्वार खोल दिए गए हैं l मंगलवार को 3 इंच पानी की निकासी शुरू कर दी गई है जुलाई के महीने में जल स्तर 10 फीट पहुंचने पर निकासी कर दी जाती है जब तक झील का जल स्तर 9:30 फिट सामान्य नहीं पहुंचेगा तब तक निकासी जारी रहेगी इस बीच मंगलवार को दिन भर बारिश होती रही शहर के नलों से लगातार नैनी झील में पानी आ रहा था मौसम अभी भी बिगड़ा हुआ है उम्मीद है कि बुधवार से मौसम में सुधार आ जाएगा l झील नियंत्रण कक्ष के सुपरवाइजर रमेश के अनुसार पूर्व में खूब ज्यादा बारिश हुआ करती थी जिसके चलते जून में ही झील से पानी की निकासी शुरू कर दी जाती थी मगर कुछ सालों से बारिश कम होने के कारण झीलों की निकासी देर से शुरू हो रही है 2015 में जुलाई में झील से पानी की निकासी की गई थी इसके 8 साल बाद इस बार निकासी की जा रही है l












