पर्यावरण मित्रों ने वेतनमान को लेकर विधायक सरिता आर्या से मुलाकात की।

नैनीताल l नगर पालिका नैनीताल के कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने वेतनमान समय से नहीं मिलने के बारे में विधायक नैनीताल सरिता आर्या से मुलाकात की। इस संबंध में विधायक ने शहरी विकास के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर अतिशीघ्र तनख्वाह भुगतान करने को निर्देशित भी किया। भविष्य में इस समस्या की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु अधिशासी अधिकारी नैनीताल को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित भी किया। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से ही नगरपालिका नैनीताल में समय पर तनख्वाह नहीं मिलने की समस्या आम है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में शहरी विकास विभाग द्वारा नगर पालिका के लंबित भुगतान हेतु करोड़ों रुपए दिए गए थे लेकिन अभी तक नगर पालिका नैनीताल व्यवस्थाएं सुधारने में असफल रही है।