क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम पूरा, पानी की सप्लाई आज शाम तक

नैनीताल l नगर के मल्लीताल फ्लैट्स मैं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम पूरा हो गया है l रविवार की रात्रि 9:00 क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम पूरा हो गया था l मौके पर अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी तथा जल संस्थान के अधिकारीगण मौजूद रहे l जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी जल संस्थान विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है उन क्षेत्रों में सुबह से ही टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा था तथा शाम को पानी की सप्लाई कर दी जाएगी l सोमवार की सुबह भी क्षेत्रवासियों ने आसपास के पेयजल स्रोतों से पानी लाकर जैसे तैसे अपना काम चलाया l पानी नहीं आने से कई होटल इन दिनों खाली पड़े हुए हैं होटलों के संचालकों ने बताया कि पानी नहीं होने से पिछले 2 दिनों से उनके यहां एक भी पर्यटक नहीं है l रविवार को लोगों ने पानी की मांग को लेकर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर 1 घंटे का जाम भी लगाया था l भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल शहर में चल रही पानी की समस्या क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप है युवा मोर्चा के पदाधिकारी मोहित रौतेला के नेतृत्व मैं अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करवाई गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट "मालदार " के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक "पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम" का ऑनलाइन आयोजन किया गया.
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad